Current Affairs Quiz in Hindi

 Current Affairs Quiz in Hindi

 

♦️वह अफ्रीकी देश, जिसके द्वारा राष्ट्रीय स्तर पर भारत की “उज्जवला” एलपीजी कनेक्शन योजना को अपनाया गया? – घाना

🔹पश्चिमी अफ्रीकी देश घाना द्वारा भारत के मार्गदर्शन में राष्ट्रीय स्तर पर “उज्जवला” एलपीजी कनेक्शन योजना को अपनाने की घोषणा की गई।

🔹इस योजना के तहत 3 वर्षों से कम समय में गरीब महिलाओं को फ्री रसोई गैस कनेक्शन उपलब्ध करवाए जाएंगे। ज्ञात रहे कि वर्तमान समय में एलपीजी कवरेज 23% है जिसके कारण कई नागरिकों को लाइन में बिताने पड़ते हैं।

♦️आर्थिक खुफिया इकाई द्वारा प्रकाशित डेमोक्रेसी इंडेक्स 2020 में भारत को स्थान प्रदान किया गया? – 51वां

🔹22 जनवरी 2020 को आर्थिक खुफिया इकाई ने वर्ष 2019 के लिए डेमोक्रेसी इंडेक्स का प्रकाशन किया। इस सूचकांक में नॉर्वे को प्रथम स्थान जबकि आइसलैंड और स्वीडन को क्रमशः द्वितीय और तृतीय स्थान प्रदान किया गया।

🔹इस सूचकांक में नागरिकता संशोधन अधिनियम और राष्ट्रीय नागरिक रजिस्टर के विरोध के कारण भारत को 51वां स्थान प्रदान किया गया। विदित हो कि भारत को वर्ष 2018 में 41वां स्थान प्रदान किया गया था।

♦️वह देश, जहां हाल ही में विश्व के सबसे पुराने क्षुदग्रह क्रेटर याराबुबा क्रेटर की खोज की गई? – ऑस्ट्रेलिया

हाल ही में भू-वैज्ञानिकों ने ऑस्ट्रेलिया में दुनिया के सबसे पुराने क्षुदग्रह क्रेटर –”याराबुबा क्रेटर” (Yarrabubba Crater) की खोज की है, जिससे पृथ्वी के हिमयुग से बाहर निकलने से संबंधित जानकारी प्राप्त हो सकती है।

🔹याराबुबा क्रेटर को वर्ष 1979 में खोजा गया था। यह क्रेटर पृथ्वी पर सबसे पुराना क्रेटर है जो कि दक्षिण अफ्रीका में अवस्थित –”व्रेडफोर्ट क्रेटर” (Vredefort Crater) से लगभग 200 मिलियन वर्ष पुराना है।

♦️बहुचर्चित “वुहान वायरस” का प्रथम संक्रमण क्षेत्र कौन-सा है? – चीन

🔹हाल ही में वैज्ञानिकों द्वारा चीन में वुहान वायरस (Wuhan Virus) के संक्रमण की पुष्टि की गई है। इस वायरस का नाम वुहान रखा गया है क्योंकि इसका पहला मामला मध्य चीन के हुबेई प्रांत के वुहान शहर में देखने को मिला। इस वायरस का संचरण मानव-से-मानव के बीच होता है।

♦️नेताजी सुभाष चंद्र बोस का 123 वां जन्म दिवस कब आयोजित किया गया? – 23 जनवरी 2020 को

🔹नताजी सुभाष चंद्र बोस जन्म दिवस प्रतिवर्ष 23 जनवरी को आयोजित किया जाता है। 23 जनवरी 2020 को नेताजी सुभाष चंद्र बोस का 123वां जन्मदिवस आयोजित किया गया।

🔹23 जनवरी, 1897 को ओडिशा के कटक में जन्मे, बोस भारत लौटने से पहले इंग्लैंड में भारतीय सिविल सेवा के सदस्य थे। उन्होंने वर्ष 1942 में जापान के सहयोग से भारतीय राष्ट्रीय सेना (INA) का गठन किया था।

🔹नताजी के वर्ष 1945 में हुए आकस्मिक मृत्यु की जांच हेतु वर्ष 1999 में न्यायमूर्ति मनोज मुखर्जी की अध्यक्षता में एक आयोग का गठन किया गया था।

 

Leave a Reply