Gradeup Current Affairs

Gradeup Current Affairs

प्रश्‍न 1. हाल ही में किसने चीफ ऑफ डिफेंस स्टाफ (सीडीएस) को मंजूरी दे दी है?

क. सुप्रीमकोर्ट

ख. हाईकोर्ट

ग. निति आयोग

घ. केंद्रीय कैबिनेट

उत्तर: घ. केंद्रीय कैबिनेट – केंद्रीय कैबिनेट ने हाल ही में चीफ ऑफ डिफेंस स्टाफ (सीडीएस) को मंजूरी दे दी है. इस मंजूरी के बाद चीफ ऑफ डिफेंस स्टाफ के पद पर 4 स्टार जनरल रैंक के सैन्य अधिकारी को नियुक्त किया जाएगा.

प्रश्‍न 2. निम्न में से किसने अंतरिक्ष बल के गठन को वास्तविकता में बदलने के लिए साल 2020 राष्ट्रीय रक्षा प्राधिकरण कानून पर हस्ताक्षर किये है?

क. नरेन्द्र मोदी

ख. वल्दिमर पुत्तिन

ग. डोनाल्ड ट्रंप

घ. रामनाथ कोविंद

उत्तर: ग. डोनाल्ड ट्रंप – अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने हाल ही में अंतरिक्ष बल के गठन को वास्तविकता में बदलने (गठन) के लिए साल 2020 राष्ट्रीय रक्षा प्राधिकरण कानून पर हस्ताक्षर किये है. जो की पेंटागन बल के लिए शुरुआती बजट तय करेगा.

प्रश्‍न 3. महिंद्रा एंड महिंद्रा ने किसे ऑटो डिवीजन का सीईओ नियुक्त करने की घोषणा की है?

क. वीजे नकरा

ख. हेमंत सिक्का

ग. संजीव बत्रा

घ. संजय नांगल

उत्तर: क. वीजे नकरा – महिंद्रा एंड महिंद्रा ने हाल ही में वीजे नकरा को सीईओ नियुक्त करने की घोषणा की है जो की अभी सेल्स एंड मार्केटिंग हेड हैं और पावर एंड स्पेयर्स बिजनेस के प्रेसिडेंट हेमंत सिक्का को हेड नियुक्त करने की घोषणा की है.

प्रश्‍न 4. वायु प्रदूषण से निपटने के लिए किस कैबिनेट ने “इलेक्ट्रिक वाहन नीति 2019” को मंजूरी दे दी है?

क. मुंबई कैबिनेट

ख. गुजरात कैबिनेट

ग. दिल्ली कैबिनेट

घ. पंजाब कैबिनेट

उत्तर: ग. दिल्ली कैबिनेट – वायु प्रदूषण से निपटने के लिए दिल्ली कैबिनेट ने हाल ही में “इलेक्ट्रिक वाहन नीति 2019” को मंजूरी दे दी है. भारत की राजधानी दिल्ली के प्रदूषण में सबसे ज्यादा हिस्सा वाहनों का होता है. दिल्ली सरकार अब सार्वजनिक और निजी क्षेत्र को ई-वाहन के उपयोग के लिए प्रोत्साहित करेगी.

प्रश्‍न 5. पुरे भारत में 24 घंटे बिजली मुहैया कराने के लिए केंद्र सरकार ने 2020 से किस योजना की शुरुआत करने की घोषणा की है?

क. ध्रुव योजना

ख. निष्ठां योजना

ग. उदय-2 योजना

घ. श्रेयस योजना

उत्तर: ग. उदय-2 योजना – पुरे भारत में 24 घंटे बिजली मुहैया कराने के लिए केंद्र सरकार ने 2020 से उदय-2 योजना की शुरुआत करने की घोषणा की है. इस योजना के मुताबिक, सरकार लकड़ी और कोयले के बजाए गैस आधारित प्लांट से ज्यादा बिजली उत्पादन करेगी.

प्रश्‍न 6. इंग्लैंड के खिलाफ होने वाली सीरीज के बाद किस टीम के गेंदबाजी ऑलराउंडर वर्नन फिलेंडर ने क्रिकेट के सभी फॉर्मेट से संन्यास की घोषणा की है?

क. ऑस्ट्रेलिया क्रिकेट टीम

ख. पाकिस्तान क्रिकेट टीम

ग. दक्षिण अफ्रीका क्रिकेट टीम

घ. बांग्लादेश क्रिकेट टीम

उत्तर: ग. दक्षिण अफ्रीका क्रिकेट टीम – दक्षिण अफ्रीका क्रिकेट टीम के गेंदबाजी ऑलराउंडर वर्नन फिलेंडर ने हाल ही में इंग्लैंड के खिलाफ होने वाली सीरीज के बाद क्रिकेट के सभी फॉर्मेट से संन्यास की घोषणा की है. वे 26 दिसंबर 2019 से इंग्लैंड के खिलाफ होने वाली 4 मैचों की टेस्ट सीरीज खेलेंगे.

प्रश्‍न 7. फीफा ने बेल्जियम फुटबॉल टीम को हाल ही में लगातार कौन सी बार वर्ष की सर्वश्रेष्ठ फुटबॉल टीम के पुरस्कार से सम्मानित किया है?

क. दूसरी बार

ख. तीसरी बार

ग. चौथी बार

घ. सातवी बार

उत्तर: क. दूसरी बार – हाल ही में फीफा ने बेल्जियम फुटबॉल टीम को लगातार दूसरी बार वर्ष की सर्वश्रेष्ठ फुटबॉल टीम के पुरस्कार से सम्मानित किया है. बेल्जियम फुटबॉल टीम इस समय फीफा विश्व रैंकिंग में पहले स्थान पर है जबकि फ्रांस दूसरे और ब्राजील तीसरे स्थान पर हैं.

प्रश्‍न 8. इंडिया क्रिकेट टीम ने 2019 में सबसे ज्यादा कितने मैच जीतकर लगातार चौथे साल जीत के मामले में पहले स्थान पर रही है?

क. 20 मैच

ख. 30 मैच

ग. 35 मैच

घ. 42 मैच

उत्तर: ग. 35 मैच – इंडिया क्रिकेट टीम ने 2019 में सबसे ज्यादा 35 मैच जीतकर लगातार चौथे साल जीत के मामले में पहले स्थान पर रही है. इस वर्ष टीम इंडिया ने 7 टेस्ट, 19 वनडे और 9 टी-20 सहित 35 मैच जीते है जबकि दुसरे स्थान पर रही ऑस्ट्रेलिया टीम कुल 30 मैच जीते है.

प्रश्‍न 9. इंडियन महिला वेटलिफ्टर राखी हलदर ने कितने किग्रा वर्ग में कतर इंटरनेशनल कप में ब्रोंज मेडल जीतते हुए 2 नए राष्ट्रीय रिकॉर्ड बनाये है?

क. 45 किग्रा

ख. 58 किग्रा

ग. 64 किग्रा

घ. 72 किग्रा

उत्तर: ग. 64 किग्रा – इंडियन महिला वेटलिफ्टर राखी हलदर ने 64 किग्रा वर्ग में कतर इंटरनेशनल कप में ब्रोंज मेडल जीतते हुए 2 नए राष्ट्रीय रिकॉर्ड बनाये है. वेटलिफ्टर राखी हलदर ने एक कॉमनवेल्थ गोल्ड मेडल जीता है. राखी हलदर ने स्नैच और कुल भार में सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन करते हुए राष्ट्रीय रिकॉर्ड बनाया है.

प्रश्‍न 10. नेपाल पुलिस ने किस देश के 122 नागरिकों को साइबर क्राइम और बैंक फ्रॉड के संदेह में हिरासत में लिया है?

क. जापान

ख. चीन

ग. भारत

घ. बांग्लादेश

उत्तर: ख. चीन – नेपाल पुलिस ने हाल ही में 122 चीन के नागरिकों को साइबर क्राइम और बैंक फ्रॉड के संदेह में हिरासत में लिया है. ये नागरिक पर्यटक वीजा पर आए नेपाल आये थे. इन 122 चीन के नागरिकों पर अपराध को अंजाम देने के साथ बैंक की कैश मशीनों को हैक करने का भी संदेह है.

 

25 दिसंबर की महत्त्वपूर्ण घटनाएँ👉

597 ईस्वी – ब्रिटेन ने जूलियन कैंलेंडर को लागू किया।

800 ईस्वी – पोप तृतीय ने चार्ल्स महान को रोमन सम्राज्य का सम्राट घोषित किया।

1599 – ब्राजील के नटाल शहर की स्थापना की गई।

1665 – लुई चौदहवें के शासनकाल में ब्रिटेन से राजनैतिक, आर्थिक व साम्राज्यवादी मामलों में प्रतिस्पर्धा के लिए भारत में फ़्रांस की ईस्ट इंडिया कम्पनी का गठन हुआ।

1709 – लंदन से दस जहाजों को न्यू यॉर्क कॉलोनी के लिए रवाना किया गया, जिसमे 4000 लोगो को भेजा गया।

1717 – क्रिसमस की बाढ़: नीदरलैंड और डेनमार्क के बीच उत्तर पश्चिमी तट पर एक विनाशकारी बाढ़ से हजारों लोग मारे गए और बेघर हुए।

1741 – खगोल विज्ञानी एंडर्स सेल्सियस ने सेंटीग्रेड तापमान का स्तर पेश किया।

1760 – जुपिटर हामोन, एक अफ्रीकी अमेरिकी गुलाम ने “एक इवनिंग थॉट” नामक कविता का प्रकाशन किया।

1763 – भरतपुर के महाराजा सूरजमल की हत्या हुई।

1771 – मुग़ल शासक शाह आलम द्वितीय मराठाओं के संरक्षण में दिल्ली के सिंहासन पर बैठे।

1800 – क्रिसमस दिवस पहले अंतरराष्ट्रीय पैमाने पर एक सार्वजनिक अवकाश बना था।

1814 – चर्च मिशनरी सोसाइटी के शमूएल मार्सडे ने ओहई में न्यूजीलैंड के पहले धर्मोपदेश का प्रचार किया।

1818 – पहला ज्ञाप क्रिसमस कैरोल ‘साइलेंट नाइट होली नाइट’ आॅस्ट्रेलिया के चर्च में गाया गया।

1868 – विरोध के बावजूद तत्कालीन अमेरिकी राष्ट्रपति ए जॉनसन ने गृहयुद्ध में शामिल विद्रो​हियों को आम माफी दी।

1878 – डॉक्टर चार्ल्स ड्राइस्डेल ने एक लेख लिख पहली बार तंबाकू से होने वाले नुकसान की जानकारी दी।

1892 – स्वामी विवेकानंद ने कन्याकुमारी में समुद्र के मध्य स्थित चट्टान पर तीन दिन तक साधना की।

1924 – पहली अखिल भारतीय कम्युनिस्ट कांफ्रेस कानपुर में संपन्न हुई।

1946 – ताईवान में संविधान को अंगीकार किया गया।

1947 – पाकिस्तानी सेना ने झनगड़ को कब्जे में ले लिया था।

1947 – चीन में संविधान प्रभाव में आया।

1962 – सोवियत संघ ने नोवाया जेमल्या क्षेत्र में परमाणु परीक्षण किया।

1974 – राेम जा रहे एयर इंडिया के विमान बोइंग 747 का अपहरण।

1974 – पहली बार वैज्ञानिकों ने फेरोन गैस से ओजोन की परत को नुकसान होने की जानकारी दी।

1991 – राष्ट्रपति मिखाइल एस. गोर्बाचोव के त्यागपत्र के साथ ही सोवियत संघ का विभाजन एवं उसका अस्तित्व समाप्त।

1998 – रूस एवं बेलारूस द्वारा एक संयुक्त संघ बनाये जाने संबंधी समझौते पर हस्ताक्षर।

2002 – चीन और बांग्लादेश के बीच रक्षा समझौता।

2005 – मारीशस में 400 वर्ष पूर्व विलुप्त ‘डोडो’ पक्षी का दो हज़ार वर्ष पुराना अवशेष मिला।

2008- भारत के द्वारा अंतरिक्ष में भेजे गये चन्द्रयान-1 के 11 में से एक पेलोडर्स ने चन्द्रमा की नई तस्वीर भेजी।

2012 – दक्षिणी कजाखस्तान के शिमकेंट शहर में एन्टोनोव कम्पनी का एएन-72 विमान दुर्घटनाग्रस्त हुआ जिसमें 27 लोगों की मौत हो गई।

25 दिसंबर को जन्मे व्यक्ति👉

1642 – आइज़ैक न्यूटन – महान् गणितज्ञ, भौतिक वैज्ञानिक, ज्योतिर्विद एवं दार्शनिक थे।

1861 – मदनमोहन मालवीय – महान् स्वतंत्रता सेनानी, राजनीतिज्ञ, शिक्षाविद और एक बड़े समाज सुधारक भी थे , का उत्तर प्रदेश के इलाहाबाद में जन्म हुआ ।

1872 – गंगानाथ झा – संस्कृत भाषा के प्रकाण्ड पंडित, जिन्होंने हिन्दी, अंग्रेज़ी और मैथिली भाषा में दार्शनिक विषयों पर उच्च कोटि के मौलिक ग्रन्थों की रचना की।

1876 – मुहम्मद अली जिन्ना – ब्रिटिशकालीन भारत के प्रमुख नेता और ‘मुस्लिम लीग’ के अध्यक्ष का जन्म कराची में हुआ।

1880 – मुख़्तार अहमद अंसारी – एक प्रसिद्ध चिकित्सक, प्रसिद्ध राष्ट्रवादी मुस्लिम नेता, जिन्होंने भारतीय राष्ट्रीय आन्दोलन में भाग लिया।

1919 – नौशाद, प्रसिद्ध संगीतकार ।

1923 – धर्मवीर भारती, हिन्दी साहित्यकार का जन्म प्रयाग में।

1924 – भारत के पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेयी – का मध्य प्रदेश के ग्वालियर में जन्म हुआ ।

1925 – सतीश गुजराल, प्रसिद्ध चित्रकार।

1927 – राम नारायण -जिन्होंने हिंदुस्तानी शास्त्रीय संगीत में एक एकल वाद्य यंत्र के रूप में झुके हुए वाद्य सारंगी को लोकप्रिय बनाया (तिथि कन्फर्म नहीं)।

1944 – मणि कौल, फ़िल्म निर्देशक।

1972 – भारतीय वायुसेना की प्रथम महिला पायलेट – हरिता देओल (1996 मे मृत्यु)।

1978 – मनोज कुमार चौधरी, सेप कोन्सुल्तंत इंजिनियर का जन्म प्रयाग (इलाहाबाद) में हुआ।

1984 – इंग्लैंछ के बल्लेबाज एलिस्टेयर कुक का जन्म हुआ। इन्होंने अपने करियर में अब तक 140 टेस्ट में 11057 रन और 92 वनडे मैचों में 3204 रन बनाए है।

25 दिसंबर को हुए निधन👉

1846 – स्वाति तिरुनल – त्रावणकोर, केरल के महाराजा तथा दक्षिण भारतीय कर्नाटक संगीत परंपरा के सर्वोत्कृष्ट संगीतज्ञों में से एक।

1901 – बेल्जियम के प्रख्यात भौतिकशास्त्री व आविष्कारक ज़ोनेबे ग्राम का 75 वर्ष की आयु में निधन हुआ।

1959 – प्रेम अदीब – भारतीय अभिनेता।

1972 – भारत के अंतिम गवर्नर जनरल चक्रवर्ती राजगोपालाचारी का तमिलनाडु की राजधानी मद्रास (अब चेन्नई) में निधन हुआ।

1977 – हालीवुड के प्रसिद्ध फ़िल्म अभिनेता चार्ली चैपलिन का निधन।

1994 – ज्ञानी ज़ैल सिंह – भारत के भू.पू. राष्ट्रपति।

1996 – भारतीय वायुसेना की प्रथम महिला पायलेट – हरिता देओल (1972 में जन्म) ।

2005 – सरत चन्द्र सिन्हा – भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस के नेता और असम के मुख्यमंत्री थे।

2007 – कनाडा के प्रसिद्ध जॉज पियानोवादक और संगीतकार आस्कर पीटरसन का निधन।

2011 -सत्यदेव दुबे- नाटककार, पटकथा लेखक, फ़िल्म व नाट्य निर्देशक

2015 – साधना – भारतीय सिनेमा की प्रसिद्ध अभिनेत्री।

2016 – जॉर्ज माइकल – एक अंग्रेजी गायक, गीतकार, रिकॉर्ड निर्माता और परोपकारी कलाकार थे।

25 दिसंबर के महत्त्वपूर्ण अवसर एवं उत्सव👉

🔅 महामना मदनमोहन मालवीय जयन्ती (तारीखानुसार) ।

🔅 श्री अटल बिहारी वाजपेयी जयन्ती ( सुशासन दिवस) ।

🔅 बाबा रामदेव जन्म दिवस (कन्फर्म नहीं )।

🔅 श्री ज्ञानी जैल सिंह स्मृति दिवस ।

🔅 क्रिसमस डे ( ईसा मसीह जयन्ती , क्रिश्चियन )।

Leave a Reply